Posts

Showing posts from August, 2024

वसई विरार शहर मनपा में आसीन भ्रष्टाचार के पुजारियों द्वारा प्रभाग समिति एफ कार्यक्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा

Image
वसई विरार शहर मनपा में आसीन भ्रष्टाचार के पुजारियों द्वारा प्रभाग समिति एफ कार्यक्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा   वसई : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ अधीनस्थ रिचर्ड कंपाउंड और वसई फाटा पर कानून कायदों व नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों के जान को जोखिम में डाल भ्रष्टाचार के बलबूते नवनिर्माण किए जा रहे अवैध निर्माणों पर क्या चलेगा मनपा का बुलडोजर..??या फिर मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर भ्रष्टाचार की मलाई चाटते हुए दिया जाएगा तथास्तु का वरदान..?? हालांकि यथास्थिति तो क्षेत्र में जारी अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई नामुमकिन है..क्योंकि यह अवैध निर्माण यकीनन सर्वप्रथम मनपा अधिकारियों को भ्रष्टाचार की मलाई चटाकर की जा रही होगी..?? अन्यथा क्षेत्र में अवैध नवनिर्माण बेखौफ नही होता..??वैसे भी वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति एफ लावारिश ही है... जहां पर जिम्मेदार अधिकारी हमेशा नदारद ही रहते हैं..?? इनके अधीनस्थ कर्मचारियों को भी नही पता की साहेब कब आते हैं..और कब जाते है..?? उक्त विषय को लेकर कई बार इनके आला अधिकारियों से भ...

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...

Image
सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस... अभी हाल ही में ही दबाव के चलते की गई थी दिखावटी कार्रवाई, पुनः जोर शोर में आरंभ हुआ अनधिकृत नवनिर्माण.... विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत राईपाड़ा स्थित गोकुलवाड़ी रेलवे ट्रैक के बगल में कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आम जनमानस को अपने स्वार्थपूर्ति हेतु व उनकी गाढ़ी कमाई को हजम करने के उद्देश्य से अनधिकृत नवनिर्माणों  को सतत अंजाम दिया जा रहा है। जिसका मास्टर माइंड सुभाष सिंह बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिंह को क्षेत्रीय नेताओं अथवा मनपा अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त है जिसके चलते बिंदास रेलवे ट्रैक के बगल में अवैध नवनिर्माण कर धड़ाधड़ आम जनमानस को गुमराह करते हुए उक्त अनधिकृत नवनिर्माणों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है..?? जबकि उक्त अनधिकृत नवनिर्माण के चलते भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने से इंकार नही किया जा सकता। क्षेत्रीय नेता, मनपा अधिकारी, निर्माणकर्ता तो आम जनमानस की गाढ़ी कमाई को ले...

संघर्ष और सफलता के आपसी रिश्ते का जीवंत उदाहरण हैं अशोक कुमार यादव

Image
संघर्ष और सफलता के आपसी रिश्ते का जीवंत उदाहरण हैं अशोक कुमार यादव वसई (लालशेखर सिंह) : आदमी जब ठान लेता है तो सफलता को उसे चूमना ही पड़ता है,इसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है अशोक कुमार यादव,परोलफाटा में अशोक कुमार यादव द्वारा अपने निजी आवास पर बड़े ही श्रद्धा भाव से बहुत ही विधि विधान से उच्च कोटि के आचार्यों द्वारा श्रावण मास के पवित्र पावन बेला में भगवान शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया गया,अशोक कुमार यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं उनका संघर्ष और उनकी सफलता ही उनकी पहचान है,1996 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चलकर महाराष्ट्र की धरती पर आए और छोटी छोटी नौकरियों से शुरवात की और संघर्ष और कड़ी मेहनत और लगन के बल पर आज एक सफल उद्यमी है,दूसरो की सफलताओं से प्रेरणा लेने वाले अशोक कुमार यादव आज खुद एक प्रेरणा श्रोत है,यादव कुल के साथ साथ समस्त उत्तर भारतीय समाज के गौरव स्तंभ,उत्कृष्ट व्यक्तित्व,मृदुभाषी,सहज ,सरल प्रवित्ती,के व्यक्ति है,समाजसेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहते है,परोलफाटा व्रजेश्वरी में ही इनका निज निवास है,वहीं पर इनकी फैक्ट्री है,अनामिका जाया प्रिंट के नाम से मशहूर भी ह...