महानगरपालिका एवं विद्युत वितरण विभाग जरूरतमंदों को बकाया राशि के लिए दीवाली तक छुट्टी दे : मनोज बारोट (भाजपा जिला-उपाध्यक्ष)

महानगरपालिका एवं विद्युत वितरण विभाग जरूरतमंदों को बकाया राशि के लिए दीवाली तक छुट्टी दे : मनोज बारोट (भाजपा जिला-उपाध्यक्ष) वसई : वसई विरार शहर की आबादी लगभग 30 लाख है, वसई तालुका के अधिकांश आम नागरिक निजी कंपनियों में काम करते हैं और उनमें से कई सड़क पर सामान बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसलिए उन्हें अक्सर मनपा का वार्षिक किराया या महावितरण विभाग का मासिक भुगतान समय पर चुकाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार, वार्षिक किराया और शुल्क का भुगतान न करने के कारण मनपा पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। मनपा और महावितरण कंपनी का इससे संबंधित विभागों का बकाया आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस बकाया राशि को वसूलने के लिए संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अपने कर्मचारियों को बकाया वसूलने की जिम्मेदारी देते हैं फिर कर्मचारियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक जाना पड़ता है.ठीक उसी तरह जब बकाएदार अपने बकाया का भुगतान करने में असमर्थ होते हैं, तो नगर निगम के कर्मचारी बकाया वसूलने के लिए नागरिकों के घरों को सील कर देते हैं या ज़ब्त कर देते हैं। इसी तरह बिजली विभाग के कर्मचारी ब...