Posts

वसई-विरार में धड़ल्ले से बिना मान्यता और नियमों के संचालित हो रहे हैं कई स्कूल....

Image
वसई-विरार में धड़ल्ले से बिना मान्यता और नियमों के संचालित हो रहे हैं कई स्कूल.... लालप्रताप सिंह ( कार्यकारी संपादक : सा. यशोमणि)  वसई-विरार में अवैध स्कूलों की भरमार है। जहाँ पर बिना मान्यता और नियमों के कई स्कूल संचालित हो रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को खतरे में डालते हैं। हालांकि, वसई विरार शहर मनपा और शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई के दावे तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में अवैध स्कूलों की संख्या काफी ज़्यादा है और वे स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय नेताओं के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों के बीच चिंता है ।  वसई विरार में आज भी तकरीबन 500 से अधिक अवैध स्कूल गली गली में संचालित हो रहे हैं जिसपर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम है। पिछले कुछ वर्ष पहले कुछ अवैध स्कूलों पर अभिभावकों को आगाह करने के लिए वसई विरार शहर मनपा द्वारा एक फलक लगाया गया था जिसपर साफ़ शब्दों में अंकित था कि "यह स्कूल अवैध है" किंतु स्कूल प्रशासन द्वारा उक्त फलक को महीने दो महीने बाद ही गायब कर दिया गया। आए दिन शहर में अवैध स्कूलों में घटित घटनाएं प्...

बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Image
बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन नालासोपारा : आगामी मनपा चुनाव से पहले पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। तीन दशक से ज़्यादा समय से स्थानीय राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखने वाली बविआ में फूट पड़ रही है। एक के बाद एक भोजन विकास आघाड़ी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बविआ को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को बविआ के चार पूर्व नगरसेवकों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। खासकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद, भाजपा भी काफी उत्साहित है। नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दल बविआ के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों को अपनी ओर खींचने की कोशिशें शुरू कर दी है। खास तौर पर, भाजपा ठाकुर के करीबी माने ...

ठाकुर के इशारे पर ता ता थैया कर रहे हैं ठाकुर... सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस भी आदेश देने से घबराते हैं..?? - सूत्र

Image
ठाकुर के इशारे पर ता ता थैया कर रहे हैं ठाकुर... सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस भी आदेश देने से घबराते हैं..?? - सूत्र चंदनसार क्षेत्र में मनपा में कार्यरत ठाकुर बिखेर रहे हैं भ्रष्टाचार रुपी जलवा...?? विरार (लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभार पाड़ा, कांदल पाड़ा, बरफपाड़ा व गड़गापाड़ा क्षेत्र में छुट्टी के दिनों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों को लगातार की जा रही है। किंतु संबंधित अधिकारी मानों पंगु हो गए हैं, उन्हें न तो दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है..?? अर्थात अवैध नव निर्माणों को बढ़ावा देते हुए भ्रष्टाचार के आगोश में खो गए हैं..?? बता दें कि हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र में एक ठाकुर के सेटिंग से दूसरे ठाकुर के संरक्षण में लगभग 3000 स्क्वायर फीट में अवैध नव निर्माण को अंजाम दे दिया गया...?? जिसपर ठाकुर का आशीर्वाद तो है ही साथ ही साथ मनपा में विराजमान अवैध निर्माणकर्ताओं के आका सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस व अति.आयुक्त दीपक सावंत का भी विशेष ...

नालासोपारा में आग लगने की दो घटना घटित हुई किंतु कोई जनहानि नहीं

Image
नालासोपारा में आग लगने की दो घटना घटित हुई किंतु कोई जनहानि नहीं नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व और पश्चिम इलाके में दो जगहों पर दुकानों में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जहां उक्त घटना रविवार सुबह के आसपास हुईं। हालाँकि, दोनों ही घटनाओं में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हाल के दिनों में वसई-विरार शहर में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। इनमें शॉर्ट सर्किट, ट्रांसफार्मर में आग लगना और ट्रांसफार्मर का अचानक फटना जैसी विभिन्न घटनाएँ सामने आ रही हैं। औद्योगिक एस्टेट, आवासीय परिसरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। पिछले महीने दिवाली के दौरान जहाँ कुल बीस आग लगने की घटनाएँ हुईं, वहीं शहर में एक बार फिर आग का मौसम शुरू हो गया है। रविवार सुबह नालासोपारा इलाके में दो दुकानों में आग लग गई। पहली घटना नालासोपारा पूर्व के अंबेडकर नगर, संतोष भवन में हुई। इस इलाके में खाने-पीने का सामान बेचने वाली एक दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग क...

खबरें पूर्वांचल के 15 वें वार्षिक समारोह के अवसर पर होगा "एक शाम, अमर शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन....!!जिसमें गूंजेगी देशभक्ति की गूंज

Image
खबरें पूर्वांचल का 15 वां वार्षिक समारोह 20 नवंबर को,  मंच पर लगेगा नामी हस्तियों का जमावड़ा, बरसेगा साधु-संतों का आशीर्वाद "एक शाम, अमर शहीदों के नाम' में सुनाई देगी देशभक्ति की गूंज वसई : खबरें पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाजसेवक, जौनपुर उ. प्र.) के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में भी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय साप्ताहिक खबरें पूर्वांचल हिंदी समाचार पत्र की मंगलमय प्रकाशन यात्रा के 15 वर्ष पूर्ण होने पर 16वें वर्ष की प्रकाशन यात्रा के शुभारंभ दिवस गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नालासोपारा पूर्व स्थित ओस्तवाल नगरी के रिक्शा स्टैंड के समीप किया गया है। समारोह का उद्घाटन जयप्रकाश निषाद (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व राज्यसभा सांसद) करेंगे। इस अवसर पर "एक शाम अमर शहीदों के नाम' देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।  समारोह की अध्यक्षता चंद्रकांत त्रिपाठी (पूर्व मंत्री- महाराष्ट्र सरकार) करेंगे। आशीर्वाद वचन परम पूज्य महंत श्री सदानंद वन महाराज जी एवं परम पूज्य महात्यागी श्री सुमिरन दास जी...

नवजात बच्चे को बेचने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Image
नवजात बच्चे को बेचने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मुंबई : मुंबई के शिवाजी नगर, गोवंडी इलाके में अपने नवजात बेटे को कथित तौर पर पांच लाख रुपये में बेचने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गोवंडी के एक नर्सिंग होम में 21-वर्षीय अविवाहित महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने पुलिस को नवजात शिशु को बेचे जाने की सूचना दी, जिसके बाद देवनार पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक कैलाश सोनवणे के नेतृत्व में एक टीम जांच शुरू करने के लिए नर्सिंग होम पहुंची। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम के मालिक डॉ. कयामुद्दीन खान, कर्मचारी अनीता पोपट सावंत, बच्चे की मां, एजेंट शमा और शिशु को खरीदने की कोशिश कर रही दर्शना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में नर्सिंग होम के और भी कर्मचारियों की संलिप्तता का संदेह है। उन्होंने कहा, ''जिस डॉक्टर ने प्रसव कराया, वह एक बीयूएमएस चिकित्सक है और वह ऐसा करने क...

मनपा परिवहन का मनमानी कार्यभार, नाला मार्ग पर यात्री परिवहन उपलब्ध कराने से इंकार

Image
मनपा परिवहन का मनमानी कार्यभार, नाला मार्ग पर यात्री परिवहन उपलब्ध कराने से इंकार वसई : वसई-विरार मनपा परिवहन ठेकेदार द्वारा पश्चिमी भाग के कई मार्गों पर पर्याप्त बस सेवाएँ उपलब्ध न कराए जाने पर यात्रियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए रविवार को अतिरिक्त बस सेवाएँ शुरू की जानी चाहिए, जिसके लिए परिवहन विभाग के सहायक आयुक्त विश्वनाथ तालेकर ने परिवहन ठेकेदार शेरेकर को निर्देश दिए थे। हालाँकि सामाजिक कार्यकर्ता इलियास डी सिल्वा ने मनपा परिवहन विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि इन निर्देशों का अभी तक पालन न किए जाने से यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा है। वसई-विरार मनपा परिवहन सेवा से पहले, महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम विरार पश्चिम क्षेत्र में 24 घंटे यात्री सेवाएँ प्रदान करता था। इससे रात और सुबह सुखद और सुरक्षित यात्रा संभव हो पाती थी। राज्य परिवहन बस सेवा बंद करके वसई-विरार मनपा परिवहन सेवा शुरू करते समय, मनपा ने राज्य परिवहन जैसी सेवाएँ प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की थी। मनपा ने इस संबंध में मुंबई उच्च न्यायालय में एक हलफनामा भी प्रस्तुत किया था। वास...